
इन्दौर की टीम का हरियाणा करनाल में भव्य स्वागत व सम्मान किया गया
इंदौर की टीम का हरियाणा करनाल में भव्य स्वागत व सम्मान किया गया
देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मुहिम में जुटे इंदौर के एंटी करप्शन ब्यूरो के नेशनल चीफ डायरेक्टर सुनीत आनंद जी को हरियाणा के करनाल में वीवीआईपी चिप गेस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवाओं और भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और अभिनेता शहबाज खान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने सुनीत आनंद जी को मंच पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रेवती रेंज में पौधारोपण और ब्लड डोनेशन जैसे सामाजिक कार्य भी संपन्न हुए, जिनमें सुनीत आनंद जी और उनकी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी” के मिशन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा और समाजिक जागरूकता दोनों ही ज़रूरी हैं।
सुनीत आनंद जी की अगुवाई में कार्य कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आज पूरे भारत में 2,000 से अधिक सक्रिय सदस्यों के साथ फैली हुई है। उनका स्पष्ट कहना है – “भ्रष्टाचार सबसे बड़ा रावण है, और इसे समाप्त करना ही हमारा पहला उद्देश्य है।”
उन्होंने बताया कि उनकी हाल ही में की गई एक शिकायत के बाद एक सब-इंजीनियर को लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया, जो यह दर्शाता है कि जब तक आम जनता साथ है, तब तक किसी भी भ्रष्टाचार को उजागर करना असंभव नहीं है।
टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा नंबर वन संस्था के रूप में सम्मानित यह संगठन लगातार जनता को जागरूक करने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने का कार्य कर रहा है।
सुनीत आनंद जी का कहना है – “ना रिश्वत लें, ना दें। अगर आप पर कोई दबाव बना रहा है, तो 365 दिन, 24 घंटे हम आपकी सेवा में तत्पर हैं। आप हमें कभी भी कॉल कर सकते हैं।”
सम्मान के इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है — अब और मेहनत करनी है, और लक्ष्य है – एक भ्रष्टाचार मुक्त भारत।
जय हिंद जय भारत