logo

पशुपालन पदाधिकारी को रिश्वत नहीं देने पर आवेदक के साथ गाली गलौज, मारपीट करने और जान मारने की धमकी देने का लगा आरोप।

दुमका। जरमुंडी के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी पर रायकिनारी पंचायत अंतर्गत मारिकडीह के गौपालक विष्णु मंडल ने कई गंभीर आरोप लगाया है। उपायुक्त, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, उपविकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपमहानिरीक्षक संताल परगना प्रमंडल को आवेदन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने बताया कि वह एक अत्यंत गरीब किसान है। मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन करते हैं। मैंने इस वर्ष सरकारी अनुदान से एक गाय लेने के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन दिया हूँ, इसी की जानकारी प्राप्त करने हेतु 19 सितंबर को कार्यालय गया था। डॉक्टर से जैसे ही आवेदन के संबंध में पूछा तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे गाय नहीं मिलेगा 10 हजार रुपये जमा करो तब गाय मिलेगा इस पर आवेदक विष्णु मंडल ने कहा कि हम एक गरीब मजदूर हैं मेरे पास 10 हजार रुपया नहीं है। इस पर डॉक्टर सत्येंद्र चौधरी भड़क गया और गाली गलौज, मारपीट करने पर उतारू हो गए। वह जान बचा कर भागने लगा तो उन्होंने कहा कि रुपया नहीं है और गाय चाहिए, अगली बार मेरे ऑफिस में दिखा तो जान मार देंगे। विष्णु मंडल ने कहा कि गरीब लोगों को ऑफिस जाने पर तिरस्कार झेलना पड़ता है और ईज्जत प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त और मुख्यमंत्री से न्याय अवश्य मिलेगा।

राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त दुमका एवं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से उच्च स्तरीय जांच करा कर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी की वजह से सरकार की बदनामी हो रही है।

75
5685 views