logo

AICC पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक तंवर ने कांग्रेस जन की हंस पैराडाइज स्थल पर मीटिंग ली -सच की कलम ✍🏻


#अजमेर ! 5/10/2025 !
#सच_की_कलम_ #piyushsurana #ajmer
AICC पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने हंस पैराडाइज फाईसागर रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो की मीटिंग ली- सच की कलम ✍🏻अजमेर !

आज रविवार को दोपहर 12:15 बजे फॉयसागर रोड स्थित हंस पैराडाइज समारोह स्थल में संगठन सर्जन कार्यक्रम के दौरान AICC पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के मीटिंग के लिए हंस पैराडाइज समारोह स्थल जाते समय कैलाश झालीवाल, महेंद्र सिंह जोधा,विजय नागौरा, मुकेश सबलानिया,श्रवण चौधरी,कैलाश जगरवाल, घनश्याम पंचोली,पीयूष सुराणा,उमेश सोनी चंदनानी,सुरेश राठौड़, प्रीतपाल सिंह ननराय, डॉ हरकेश जगरवाल,मनीष सेन,दिलीप सामनानी एवं कई कार्यकर्ताओं ने अशोक तंवर का माला पहनाकर स्वागत किया। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से काली मंदिर क्षेत्र गूंज उठा।

आज रविवार को दोपहर 12:15 बजे फॉयसागर रोड स्थित हंस पैराडाइज समारोह स्थल में संगठन सर्जन कार्यक्रम के दौरान AICC पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन सर्जन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने मीटिंग ली।
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मीटिंग में भाग लिया। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद, के जोर शोर से कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।
कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने कांग्रेस गुटबाजी को खत्म कर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल ने कहा जो सभी को साथ लेकर चले कार्यकर्ताओं की सोचे ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए । कांग्रेस उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा जीना यहां मरना यहां,इसके सिवाय जाना कहा। इंसाफ अख्तर ने कहा सभी बातों को भूलकर एक दूसरे को गिराना छोड़कर कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है। निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने पूर्व में हुए चुनावों के बारे में बात रखी। आंदोलन किए गए उनके बारे में बताया।दक्षिण विधानसभा की प्रत्याशी रही डॉ द्रोपदी कोली ने कहा कि हमें भाजपा का सफाया करना है तो एक होकर लड़ना पड़ेगा। सांसद प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने सभी को पार्टी के प्रति वफादारी रखने की बात कही और सरस डेयरी के उत्पादन की जानकारी दी किसान हितों की बात की। देहात के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़,पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल,महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल,पूर्व निगम चेयरमैन कमल बाकोलिया ने भी मीटिंग में अपनी बात रखी। अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी करने वाले नेताओ ने अपनी बात रखते हुए पर्यवेक्षक अशोक तंवर से बात रखी।
कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में नजर आए,पार्टी को मजबूत करने के लिए दावेदारों ने दिखाया अपना जोश।
AICC पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने सभी कांग्रेस जन में जोश भरा और सभी से कहा कि अपना टाइम आयेगा। 50 वर्ष से कम उम्र के जो है अध्यक्ष पद के लिए उन पर भी विचार किया जाएगा। पुरानी भूल माफ करो,और देश - प्रदेश से,आपके क्षेत्र से भाजपा को साफ करो।
तंवर ने कहा पहले क्या हुआ किसने क्या किया सभी को भूलकर सभी को माफ करके एक हो जाना है। ये मेरा नेता, ये तेरा नेता करना छोड़ दो और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करो। राज्य पर्यवेक्षक रमेश खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस है तो आपका हमारा वजूद है आपके नेता से वजूद नहीं है इसलिए कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सब एक जाजम पर आ जाए। श्रीकरणपुर विधानसभा के विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में हर व्यक्ति मजबूत है अपना स्वार्थ छोड़कर पार्टी को मजबूत करे तब आपका वजूद बनेगा।
पूर्व चिकित्सा मंत्री केकड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ रघु शर्मा ने सभी को खरी खोटी सुनाई और कहा कि सभी को आरोप प्रत्यारोप लगाना छोड़कर अपने अंदर झांकना चाहिए। आपने कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए क्या किया। सभी को पता है एक दूसरे को गिराना छोड़ो भाजपा को खत्म करना है तो जमीन पर रहकर पार्टी जिसे टिकट दे उसे मजबूत करो और जिताओ।

पर्यवेक्षक और कांग्रेस संगठन अभियान अजमेर जिले के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर जी ने सभी कांग्रेस जन से कहा कि जिसे अध्यक्ष के लिए दावेदारी करनी है वो फॉर्म लेकर भरे। और हमसे मिलकर फॉर्म जमा कराए। और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को मीटिंग के दौरान कहा हम सभी एक है और एक होकर लड़ना है आने वाले चुनावों में। ताकि कांग्रेस पार्टी अपना चेयरमैन बना सके।
कार्यक्रम समापन के पश्चात अशोक तंवर,रमेश खंडेलवाल, रुपिंदर सिंह कुन्नर सर्किट हाउस पहुंचे। और रात्रि तक दावेदारों,कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से मिले। आमजन की पीड़ाओं की जानकारी भी ली। कार्यकर्ताओं के दर्द को भी सुना और उन्हें आश्वस्त किया। सभी से सरलता पूर्वक बात की मुलाकात की। हंसमुख,सरल स्वभावी,मिलनसार,दबंग, नेतृत्व रखने वाले अशोक तंवर से मिलकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ा। और कार्यकर्ताओं को एक रोशनी नजर आई। रमेश खंडेलवाल एक दबंग,निडर,साहसी नेता है जिन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा सच के साथ लड़ो लेकिन पार्टी में धैर्य,सहलीनता और सहनशीलता लेकर चलो। सभी हमारे अपने है।

*पीयूष सुराणा*
*सच की कलम ✍🏻 अजमेर*

*जिलाअध्यक्ष*
*शहर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग अजमेर*

8
317 views