logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण — श्री विजयादशमी उत्सव व सेवा संकल्प के साथ हुआ भव्य आयोजनस्थान: नगरपालिका मैदान, वापी टाउन, वलसाड (गुजरात)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण — श्री विजयादशमी उत्सव व सेवा संकल्प के साथ हुआ भव्य आयोजन

📍स्थान: नगरपालिका मैदान, वापी टाउन, वलसाड (गुजरात)

📅 दिनांक: 05 अक्टूबर 2025, रविवार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन रामदेव नगर (वापी विस्तार) में किया। यह आयोजन संघ के संघ शताब्दी वर्ष के रूप में “राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य बनाने का संकल्प वर्ष” थीम पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पथ संचलन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए नगर भ्रमण किया। इसके पश्चात सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका मैदान, वापी टाउन में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री सुरेशभाई तिवारी (जिला सह व्यवस्था प्रमुख) ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला और कहा कि “संघ ने सदैव व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. (प्रो.) ख्याती अरुणकुमार व्यास (मनोविज्ञान विभाग प्रमुख, शैलेश पारिख आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, वापी) ने अपने संबोधन में कहा कि “संघ का यह शताब्दी वर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को प्रज्वलित करता है।”

कार्यक्रम का संचालन भवदीय शैलेन्द्र प्रताप सिंह (रामदेव नगर कार्यवाह) द्वारा किया गया।
संपूर्ण आयोजन में सैकड़ों स्वयंसेवकों, समाजसेवियों और नागरिकों ने भाग लिया।

अंत में संघ प्रार्थना और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

31
425 views

Comment