logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरसात भी नहीं रोक सकी सेवा भावना!

वाराणसी।
बरसात के कारण सर सुंदरलाल अस्पताल (बी.एच.यू.) परिसर में जलभराव हो गया।
ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी बाल रोग विभाग के प्रो. सुनील कुमार राव एवं डॉ. अनिल कुमार सरोज ने मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी।
दोनों चिकित्सकों ने पार्किंग क्षेत्र में ही अस्थायी रूप से ओपीडी संचालित कर बाल रोगियों का उपचार जारी रखा।
उनकी यह कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

142
5329 views

Comment