logo

बृजमनगंज :मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने चैनपुर में चौपाल लगाकर किया जागरूक



_बृजमनगंज, महराजगंज।_

थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा *मिशन शक्ति फेज-5* के तहत शनिवार को नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 8 चैनपुर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *मिशन शक्ति टीम* और *एंटी रोमियो टीम* ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों को *गुड टच और बैड टच* की पहचान, *साइबर अपराध* से बचने के उपाय, और सुरक्षा के लिए उपलब्ध *हेल्पलाइन नंबर* जैसे *1090 (वीमेन पावर लाइन)*, *112 (पुलिस आपातकालीन सेवा)*, *181 (वीमेन हेल्पलाइन)*, *102/108 (एम्बुलेंस सेवा)*, *1098 (चाइल्ड लाइन)*, और *1930 (साइबर हेल्पलाइन)* के बारे में जानकारी दी गई। सुमंगला योजना, महिला स्वयं सहायता समूह,महिला समृद्धि योजना के बारे में जागरूक किया गया इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। एस आई प्रिया वर्मा ने कहा कि _"मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का माहौल बनाने में मदद करते हैं।"इस कार्यक्रम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया।स्थानीय लोगों और महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और इसे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया। *मिशन शक्ति फेज-5* के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।इस दौरान एस आई अर्चना यादव, महिला कांस्टेबल, अरविन्द खरबार सहित अनेक महिला मौजूद रही l

0
0 views