logo

देवघर बेलाबगान बालक संग, ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित हुआ। नम आँखों और भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को विदाई दी।

देवघर, धनंजय राणा।

इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए माँ को विदा किया। पूरे वातावरण में भावुकता और उत्साह का संगम दिखाई दिया।
देवघर ज़िले में
शेष पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था व उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच भक्त मां को विदा करते हुए भावुक नजर आए।

इससे पूर्व पंडितों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने माता से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से सिंदूर खेला और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

विसर्जन के समय नम आंखों से मां को विदा करते हुए भक्तों ने अगले वर्ष पुनः आने की प्रार्थना की—
"मां फिर जल्दी आना.

37
424 views