logo

महफ़िल ग्रुप द्वारा दशहरा मिलन समारोह मनाया गया।

महफिल ग्रुप द्वारा दशहरा मिलन समारोह मनाया गया।

संवाददाता - भगवानदास शाह ✍️…
जिला बुरहानपुर


बुरहानपुर जिले की महफिल ग्रुप ऑफ इंडिया संस्था द्वारा दशहरा मिलन समारोह मनाया गया।
उस अवसर पर सभी ग्रुप के सदस्यों ने एक दूसरे को सोना देकर गले मिल कर बधाई प्रेषित की
महफिल ग्रुप के वरिष्ठ फाउंडर मेंबर शेख नजीर भाई की सर फ़रस्ती में आयोजित मिलन समारोह में संगीत साधना एवं साहित्य सोसायटी के उपाध्यक्ष सैयद शकील मुन्ना भाई,संजयसिंह गेहलोद,गुलाब सोनार,नीलेश महाजन,जितेंद्र भावसार,कैलाश चानदोलकर,टीनू भाई,किशोर जाधव ने भाग लिया यह आयोजन महफिल ग्रुप ऑफ इंडिया के कार्यालय प्रतापपुरा बुरहानपुर में आयोजित किया गया।इस अवसर पर संगीत साधना संस्था के अध्यक्ष विलास गोसावी एवं महफिल ग्रुप के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे,सभी सदस्यों ने बुरहानपुर के प्रसिद्ध मिठाई दराबे का भरपूर आनंद लिया। संस्था द्वारा विशेष रूप से यह मिलन समारोह दशहरे पर मनाया जाता हैं ,जिस का सभी को इंतजार रहता हैं।

9
1493 views