logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुन्नौर पुलिस की अनोखी पहल कन्याओं को पिज्जा खिलाकर कराया कन्या भोज, पूजन कर लिया आशीर्वाद

गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठना में चल रहे नव दुर्गा महोत्सव पर पुलिस ने समाज के बीच एक अनोखी मिसाल पेश की। गांव में आयोजित कन्या भोज के अवसर पर गुन्नौर थाना पुलिस की उपनिरीक्षक अर्पणा बंसल व उनकी टीम ने देवी स्वरूप कन्याओं को पिज्जा खिलाकर व्रत खुलवाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर चरण स्पर्श किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन के इस अवसर पर गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों द्वारा कन्याओं को पारंपरिक भोजन की बजाय पिज्जा खिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम बता रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक अर्पणा बंसल ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की धरोहर है। कन्याएं शक्ति का स्वरूप हैं और इनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने संदेश दिया कि नारी शक्ति के बिना समाज अधूरा है, हर कन्या का सम्मान होना चाहिए। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे समाज में नारी सम्मान और संस्कारों के प्रति नई सोच को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह पुलिस ने न सिर्फ परंपरा निभाई बल्कि नारी सशक्तिकरण और आधुनिकता को जोड़कर समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

67
3472 views

Comment