logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला सशक्तिकरण 5.0 और मिशन शक्ति अभियान पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

संवाददाता कपिल वार्ष्णेय.........

धनारी, गुन्नौर, बहजोई, चंदौसी और संभल में महिलाओं को दी गई आत्मनिर्भर बनने और सुरक्षा के उपायों की जानकारी

गुन्नौर/धनारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे संभल जिले में महिला सशक्तिकरण 5.0 और मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों से अवगत कराना है।

धनारी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयरामनगर के प्राचीन शिव मंदिर और किशनपुर श्यामपुर के प्राचीन पाताली देवी मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जबकि बहजोई, चंदौसी और संभल के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में भी पुलिस टीम ने महिला अभियान चलाया। वही धनारी थाना क्षेत्र के कार्यक्रमों में महिला उपनिरीक्षक कुसुम लता शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक राणा, महिला कांस्टेबल भारती चौधरी व सुनीता, कांस्टेबल कर्मवीर सिंह और अक्षय सिरोही सहित जिले भर की पुलिस टीम सक्रिय रही। अधिकारियों ने महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वे 1090, 112, 181 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और अपनी बेटियों को भी सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करें। महिला उपनिरीक्षक कुसुम लता शर्मा ने बताया सरकार द्वारा चलाई जा रही यह मुहिम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी पुलिस टीम हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए तत्पर है। ग्राम पंचायत की महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से उन्हें काफी हिम्मत और आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि अब वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में अकेला महसूस नहीं करेंगी।

वहीं, गुन्नौर के गांव गोठना में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और ग्रामीणों को जागरूक किया। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान व उपनिरीक्षक अपर्णा बंसल ने ग्रामीणों को महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं और थाने से मिलने वाली त्वरित सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग करने और समाज में महिलाओं के सम्मान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित आत्मनिर्भर और समाज में सम्मान के योग्य बनाने के लिए निरंतर चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य न केवल जागरूकता फैलाना है। बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और साहस भी देना है, ताकि वे किसी भी संकट की स्थिति में अकेली महसूस न करें।

69
2000 views

Comment