logo

सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के अथक प्रयास से मिली सड़को का शीघ्र होगा निर्माण



नर्मदा पुरम सोहागपुर लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्तीय समिति की 239वीं बैठक में सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण एवं विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई एवं संबंधित कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए

बैठक में स्वीकृत प्रमुख सड़क परियोजनाएँ निम्नानुसार हैं:

1. सूरजकुंड–धानसी–चीलाचोन–कड़ैया मार्ग

लंबाई: 6.50 कि.मी.

लागत: ₹690.96 लाख

2. शिवपुर तालकेसरी–बहारपुर मार्ग

लंबाई: 5.50 कि.मी.

लागत: ₹590.50 लाख

3. चौराहेट–हथनबाड़ मार्ग

लंबाई: 1.20 कि.मी.

लागत: ₹303.44 लाख

4. मानागांव–सन्नाटोला मार्ग

लंबाई: 2.50 कि.मी.

लागत: ₹298.35 लाख 5. आई. ए. इंडस्ट्रियल एरिया–एस.एच. 22 पहुँच मार्ग लंबाई: 1.80 कि.मी.लागत: ₹491.11 लाख 6. गुरमखेड़ी–पामली–रिटालखापा मार्ग
लंबाई: 0.70 कि.मी.लागत: ₹86.36 लाख
विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि इन क्षेत्रों में थी सड़को की मांग उनकी सुविधा के लिए लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी से मिलकर इन सड़को को स्वीकृत कराया गया है।

उपरोक्त सभी सड़क निर्माण कार्यों का उद्देश्य क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना एवं ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। यह विकास कार्य क्षेत्रीय जनता के लिए सुविधाजनक परिवहन सुनिश्चित करेंगे तथा सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे

38
101 views