logo

मिशन शक्ति के तहत एक शोहदे की हुई गिरफ्तारी

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज।
थाना बृजमनगंज पुलिस ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ पुत्र तौआब निवासी ग्राम मटिहनवा टोला बढिहारी है। उस पर आरोप है कि वह हरनामपुर चौराहे के पास स्कूल से आने वाली लड़कियों पर फब्तियां कस रहा था और छींटाकसी कर रहा था।
बृजमनगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरनामपुर चौराहे के पास स्कूल से आने वाली लड़कियों पर फब्तियां कस रहा है व छींटाकसी कर रहा है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुँची तो देखा कि उस व्यक्ति द्वारा आने जाने वाली स्कूल की लड़कियों पर छींटाकसी व अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। मौके पर मिशन शक्ति टीम द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 292/2025 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान- उप निरीक्षक अर्चना यादव
- उप निरीक्षक प्रिया वर्मा
- म0आरक्षी रीमा
- का0 राजेश मौर्य टीम मौजूद रही।

127
6298 views