logo

Palamu, पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

Palamu, पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

पीड़िता पास के गांव फुलवरिया में दशहरा के मौके पर पर्दे पर चल रहे धारावाहिक रामायण देखकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान आरोपी सोनू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पांकी पुलिस के हवाले किया।

पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने बताया कि दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने के बजाय थाना के मुंशी सुदामा राम द्वारा पीड़िता को डराया धमकाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एसपी से बात की।

0
121 views