logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाई स्कूल परीक्षा पास उत्तर प्रदेश में तीसरा और दसवां स्थान प्राप्त करने वाली ऋतु गर्ग और इरम फातिमा बनी उप जिलाधिकारी और तहसीलदार

हाई स्कूल परीक्षा पास उत्तर प्रदेश में तीसरा और दसवां स्थान प्राप्त करने वाली ऋतु गर्ग और इरम फातिमा बनी उप जिलाधिकारी और तहसीलदार

बिलारी शासन के निर्देश अनुसार देवेंद्र पाल विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा पास कर उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ऋतु गर्ग को उप जिलाधिकारी तथा दसवां स्थान प्राप्त करने वाली इरम फातिमा को तहसीलदार बनाया गया। इस दौरान एक दिन के लिए बनी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार का तहसील प्रशासन ने जोरदार स्वागत किया। 1 दिन के लिए बनी उप जिला अधिकारी रितु गर्ग के पिता ने बताया कि बहुत खुशी हो रही है बेटी को उपजिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठा देख ।बेटी ने प्रदेश के साथ साथ नगर का भी नाम रोशन किया है एक दिन के लिए बनी उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उधर एक दिन की के लिए बनी तहसीलदार इरम फातिमा का तहसील प्रशासन ने जोरदार स्वागत किया । तहसीलदार बनी इरम फातिमा के पिता मोहम्मद मारूफ ने बताया कि इतने बड़े पद की कुर्सी पर बेटी को बैठा देख खुशी हो रही है क्यों कि बेटी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ नगर का भी नाम रोशन किया है दोनों ही अधिकारियों ने तहसील परिसर का भ्रमण किया और परिसर में होने वाले कार्यों की जानकारियां जुटाई।
वाइट ,उपजिलाधिकारी ऋतु गर्ग के पिता
वाइट,,तहसीलदार इरम फातिमा के पिता

91
6794 views

Comment