logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शास्त्री नगर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि व वृक्षारोपण

मेरठ। वार्ड-4 शास्त्री नगर मंडल, बूथ संख्या 333 (मयूर विहार कॉलोनी) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का पं. उपाध्याय का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में पं. उपाध्याय जी की स्मृति में एक पेड़ भी लगाया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, वार्ड पार्षद सुमित मिश्रा, बूथ अध्यक्ष आशीष त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

100
2020 views

Comment