logo

दिल्ली : सुल्तानपुरी C-5 में नगर निगम की बड़ी लापरवाही, घंटों तक पड़ी रही मृत गाय


राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी C-5 इलाके में नगर निगम की भारी लापरवाही देखने को मिली। इलाके में सड़क किनारे एक गाय की मौत हो गई, लेकिन नगर निगम की टीम घंटों तक मौके पर नहीं पहुँची।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार निगम अधिकारियों को फोन कर सूचना दी गई, मगर लंबे इंतज़ार के बाद भी मृत गाय को उठाने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
लोगों ने निगम प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई न करना उनकी लापरवाही को उजागर करता है। वहीं, अब निगम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम को भेजा गया।

36
1000 views