logo

=====माता रानी का एक भजन ======



जय माँ अम्बे जय जगदम्बे तेरी जय – जयकार माँ |
हम भक्तों की खातिर तो है तू सारा संसार माँ ||

तेरा मुखड़ा दमके ऐसे जैसे खिलती धूप है |
सूरज – चाँद हैं टुकड़े जिसके, ऐसा तेरा रूप है ||
मधुर – मधुर मुस्कान ओंठ पर है तेरा शृंगार माँ |
हम भक्तों की खातिर तो है तू सारा संसार माँ ||

तेरे चरणों का दर्शन माँ सब पापों का नाश करे |
नाम तेरा जो एक बार ले तू उसके सब कष्ट हरे ||
जग जननी तू माँ है सबकी जग का तू आधार माँ |
जय माँ अम्बे जय जगदम्बे तेरी जय – जयकार माँ ||

मेरे मन मन्दिर में बस कर मुझको धन्य बना दे माँ |
पारस हो जाए ये जीवन ऐसा रूप सजा दे माँ ||
अपने चरणों के सेवक पर कर दे ये उपकार माँ }
हम भक्तों की खातिर तो है तू सारा संसार माँ ||

जय माँ अम्बे जय जगदम्बे तेरी जय – जयकार माँ |
हम भक्तों की खातिर तो है तू सारा संसार माँ ||

रचना कार – अभय दीपराज
संपर्क – 9893101237

3
102 views