logo

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की बैठक में मुगमा क्षेत्र कमेटी का गठन!

मुग्मा: राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पृथ्वी मेंशन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के महामंत्री आशनी सिंह ने की।

इस दौरान ईसीएल के मुगमा क्षेत्र की नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में राजेश कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को सचिव और बलराम मल्लाह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में समिति प्रभारी डीएन पाठक भी मौजूद रहे। मौके पर कई लोगों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मज़बूत करने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत संघ के महामंत्री आशनी सिंह, केंद्रीय सचिव संजीव तिवारी, केंद्रीय सचिव प्रशांत कुमार और विमलेश सिंह ने किया।

46
11569 views