logo

**सहरसा : ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का शुभारंभ**

सहरसा प्रधान डाकघर प्रांगण में डाक विभाग सहरसा प्रमंडल द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाक अधीक्षक सह बीडी स्टाफ भागलपुर (पूर्वी प्रक्षेत्र) **मनोज कुमार** ने मुख्य भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान डाक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पेड़ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि **‘‘मां हमें जीवन देती हैं और पेड़ हमें जीवनदायी वातावरण। इस अभियान का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि हम अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति कर्तव्य निभाते हुए पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें।’’**
सहरसा प्रधान डाकघर प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में डाक विभाग के अधिकारी श्री मनीष कुमार, अजीत कुमार,राम विनय उरांव,कर्मचारियों चंदनकुमार,अभिजीत,रिसभ,आकाश,डाकपाल अरविंद कुमार,सीपीसी इंचार्ज सिद्धार्थ गौतम,आई पी पी बी मैनेजर रिद्धि स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील भी की गई।
यह अभियान लोगों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करता है और संदेश देता है कि **‘‘एक पेड़, मां को समर्पित – जीवन को सुरक्षित’’।**

50
2231 views