logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रताप नगर में Peniel Church पर हमला — महिलाओं, बच्चों और पास्टर को RSS कार्यकर्ताओं ने बर्बरता से पीटा, बाइबल फाड़ी"

जयपुर/प्रताप नगर : 21/09/2025 आज सुबह लगभग 9:00 बजे प्रताप नगर सेक्टर-8 स्थित Peniel Church में एक भयावह और निंदनीय घटना घटी। लगभग 20 से 30 आरएसएस से जुड़े लोगों ने चर्च परिसर पर हमला किया।

हमलावरों ने चर्च में प्रार्थना कर रहे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों पर बर्बर तरीके से हमला किया।
गर्भवती महिला पर हाथ उठाया और उसे गंभीर चोट पहुंचाई।
महिलाओं को अपमानित किया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया।
छोटे बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया, उन्हें भी पीटा गया।
पास्टर बोबस डैनियल को भी गंभीर रूप से मारा गया।
चर्च में मौजूद सभी लोगों को बंद करके भयभीत किया गया।
हमलावरों ने पवित्र बाइबल को फाड़ डाला और प्रभु यीशु मसीह के बारे में आपत्तिजनक वचन बोले। उन्होंने विश्वासियों पर दबाव बनाया कि वे यीशु मसीह को गाली दें।

65
3287 views

Comment