logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज की बड़ी ख़बर जुबिन गार्ग की पार्थिक शरीर सिंगापुर से आसाम पहुँच गयी.

ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि: पूर्वी कार्बी आंगलोंग में दुकानें बंद, पूरा असम शोक में डूबा
ईस्ट कार्बी आंगलोंग: आज का दिन ईस्ट कार्बी आंगलोंग के लिए बेहद भावुक रहा। असम के चहेते गायक ज़ुबीन गर्ग के असमय निधन की खबर से पूरा इलाका शोक में डूब गया। उनके सम्मान में, जिले के सभी बाज़ार और दुकानें बंद रहीं।
सुबह से ही, जिले भर में शोक का माहौल था। खासकर, राजा पाथर और सो कमल जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सभी दुकानें बंद रहीं। हर तरफ पसरा सन्नाटा ज़ुबीन दा के असमय चले जाने के गम को बयां कर रहा था। लोगों ने नम आँखों से उन्हें याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ज़ुबीन गर्ग ने अपनी आवाज़ और गीतों से असम के युवाओं के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके निधन से असम के संगीत जगत को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ज़ुबीन दा, आप हमेशा हमारी यादों और गीतों में ज़िंदा रहेंगे।

87
1613 views

Comment