logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व हिंदू महासंघ में नई नियुक्तियाँ, संगठन को मजबूती देने पर फोकस


विश्व हिंदू महासंघ ने संगठन विस्तार और मजबूती के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। संगठन की ओर से संजय शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को प्रदेश मंत्री, सरजीत चौधरी को जिला अध्यक्ष (रामपुर) ,और राजेंद्र सिंह यादव (फौजी) को जिला प्रभारी (रामपुर)पद पर नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के साथ महासंघ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रदेश और जिले स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों को हिंदुत्व की विचारधारा और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे संगठन और मजबूत होगा तथा आम जनमानस तक हिंदू समाज की आवाज को पहुंचाने में मदद मिलेगी।


संवाद:
रामपुर उत्तर प्रदेश

66
3131 views

Comment