logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NH-39 पर भीषण हादसा : बोलेरो ट्रक से टकराई, दो की मौत, चार गंभीर घायल

सीधी/सिंगरौली। सीधी–सिंगरौली नेशनल हाईवे (NH-39) पर गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के बाहर तेज रफ्तार बोलेरो टेंट से लदे खड़े ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन ग्राम जेठूला निवासी जगदीश जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। हादसे के समय वाहन को उनका बेटा प्रिंस जायसवाल चला रहा था। बोलेरो में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में मृत और गंभीर घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क किनारे खड़े ट्रक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए टेंट का सामान लदा हुआ था। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस मौके पर पहुँची। एसडीएम सिहावल प्रिया पाठक ने केवल इतना कहा कि दो लोगों की मौत हुई है और मामले की जांच जारी है। वहीं थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी विस्तृत जानकारी देने से बचते नजर आए।#IndiaRoadAccident #NH39Accident #MadhyaPradeshNews #SingrauliNews #SidhiNews

81
2710 views

Comment