logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत मैत्री, गौसेवकों को दिया प्रशिक्षण

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत आज जिला पंचायत धार में जिले के समस्त गौ सेवक एवं मैत्री का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला उपसंचालक डॉक्टर राकेश सिंह सिसोदिया, ट्रेनर डॉक्टर राजू सर एवं विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी,एवं पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षित मैत्री कार्यकर्ता एवं गौ सेवक साथी उपस्थित रहे।। , उपसंचालक महोदय ने बताया कि मेत्री ओर गौसेवक विभाग का प्रमुख अंग हे मिलजुल कर विभाग के कार्यों को प्राथमिकता से सम्पन्न करना है प्रदेश में 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसमें पशुपालकों को पशु पोषण , रखरखाव, टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्रदान करना है।। अंत में आभार गौसेवक संघ के जिला अध्यक्ष सीताराम सोलंकी ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी सुनील धाकड़ राजोद द्वारा दी गई।।

107
7214 views

Comment