logo

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वारा हेलीपैड पर स्वागत,परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

``````````````````````````````````````````````````````
PAWAN SHRIVASTAVA 8982713738
``````````````````````````````````````````````````````
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़वारा हेलीपैड पर स्वागत

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार को हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी जिले के विकासखंड बड़वारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर आगमन हुआ। उनके साथ परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री यहां सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक मुड़वारा संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने किया।

हेलीपैड पर डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री की अगवानी की।

इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, रामरतन पायल, सुरेश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।

26
903 views