logo

कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोषण माह के तहत व्याख्यान का आयोजन

खानपुर कलां, 18 सितम्बर।भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोषण माह 2025 के अंतर्गत एम.एस.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद द्वारा 'सही पोषण, स्वस्थ जीवन' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए. पी. नायक, प्राचार्य एम.एस.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य सुमिता सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण माह 2025 का आधिकारिक फोकस “जीवन के प्रथम 1000 दिन” पर है, जिसमें मातृ एवं शिशु पोषण को बढ़ावा देना तथा डिजिटल पोषण ट्रैकर के उपयोग को प्रोत्साहित करना शामिल है।डॉ. दीपमाला ने अपने वक्तव्य में कहा कि आयुर्वेद में ऋतुओं के अनुसार खानपान का विशेष महत्व बताया गया है और हमें घर का बना शुद्ध एवं सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एम.एस.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की टीम द्वारा इस पोषण माह में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. ए. पी. नायक, डॉ. दीपमाला, डॉ. महेंद्र एवं डॉ. वीणा शर्मा का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मनीषा एवं श्रीमती नीलम ने किया।फोटो कैप्शन :-01 कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुमिता सिंह अतिथियों का स्वागत करते हुए। 

3
1052 views