logo

आज माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है।

आज माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। झारखण्ड में भी आज इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ की शुरुआत की गयी है। माननीय प्रधानमंत्री जी को इस मंच से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है। उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हर कोई सजग रहता है। राज्य में महिलाओं में अनीमिया, कुपोषण तथा अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए कई मुहिम को चलाया जा रहा है। राज्य भर में लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
आज विश्व भर में प्रत्येक क्षेत्र - शिक्षा, खेल, अंतरिक्ष, आदि में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। राज्य में भी आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं को चलाया जा रहा है।
हमारी आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित रहेंगी; उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।

1
36 views