logo

ईस्ट टेक संगोष्ठी-2025 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया गया मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ एवं मेजर जनरल श्री सज्जन सिंह मान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी East Tech Symposium (Defence Expo) का आयोजन 19 से 21 सितम्बर 2025 तक ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में किया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं मेजर जनरल ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

👉 ईस्ट टेक संगोष्ठी का महत्व
ईस्ट टेक संगोष्ठी रक्षा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, हथियारों, उपकरणों और नवाचारों को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच है। इस आयोजन से न केवल रक्षा उत्पादन और स्वदेशी तकनीक को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्य को रक्षा क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं भी मिलेंगी।

यह संगोष्ठी युवाओं और स्थानीय उद्योगों के लिए भी रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर खोलने में सहायक साबित हो सकती है।

65
1742 views