logo

कोरबा जिला पंचायत में भ्रष्टाचार और मनमानी: अधिकारी-कर्मचारी बेलगाम, शिकायतों पर नहीं होती कार्रवाई

कोरबा जिला पंचायत में भ्रष्टाचार और मनमानी: अधिकारी-कर्मचारी बेलगाम, शिकायतों पर नहीं होती कार्रवाई



स्टेट हेड Anuj kumar sahu ki report
छत्तीसगढ़ अपडेट न्यूज़ पेपर

यहां नही होती शिकायतों पर कोई कार्यवाही जिपं कोरबा के अधिकारी- कर्मचारी कर रहें मनमानी रिटायर कर्मचारी आज भी कर रहें नौकरी, जिला पंचायत कोरबा के बेलगाम अधिकारी-कर्मचारीयो पर नही हैं कोई लगाम, यहां शिकायतो पर नही होती कोई कार्यवाही, कर्मचारीयो की मनमानी पहुंची चरम पर। छग अपडेट । कोरबा बेलगाम अधिकारी-कर्मचारीयो पर नही हैं कोई लगाम, यहां शिकायतो पर नही होती कोई कार्यवाही ।

हम बात कर रहें हैं जिला पंचायत कोरबा की यहां पदस्थ कुछ अधिकारी-कर्मचारीयो द्वारा भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया जा रहा हैं, कई बार तो यह भी देखा गया की यह लोग अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जा कर काम कर रहे हैं। यदि यहां कोई शिकायत भी पहुंच गई तो यह लोग इन शिकायतो पर कोई कार्यवाही नही करते, बल्की शिकायतकर्ता से ही प्रश्न करने लगते हैं और शिकायतो पर कार्यवाही करने के नाम पर उन्हें घुमाया जाता हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अनेक शिकायते की गई पर उन शिकायत पर क्या कार्यवाही की गई इसका आज तक कोई अता- पता नही चला।

रिटायरमेंट के बाद भी नही छुट रही कुर्सी कार्यालय उप संचालक पंचायत कोरबा में उदयभान सिंह सहायक ग्रेड 3 के पद पे कार्यरत थे, जो दि 31.12.24 में से रिटायर हो गये हैं, पर उसके बाद भी इनका प्रभार किसी अन्य कर्मचारी को नही दिया गया। जबकी शासन का सेटअप के हिसाब से सभी कर्मचारी पूर्ण हैं।

उक्त शिकायत किये कई माह हो गये पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नही की गई, उक्त शिकायत के संबंध में अनेको बार संबंधित लोगो से मिलने पर केवल आश्वासन दिया गया, पर कोई कार्यवाही नही की गई, यहां तक की इस संबंध में शिकायतकर्ता से कोई पत्राचार भी नही किया गया, और ना ही संबंधित लोगो से इस मामले पर कोई जबाव / स्पष्टिकरण तक नही लिया गया, इन सबसे यह स्पष्ट हैं की जिला पंचायत कोरबा के सीईओ उक्त शिकायत को लेकर गंभीर नही हैं, तभी तो रिटायर कर्मचारी उदयभान सिंह नियम विरुद्ध तरीके से आज भी कार्यालय उप संचालक पंचायत कोरबा में ही पदस्थ हैं, और शासकीय कार्य में हस्तक्षेप कर रहें हैं,

कार्यालय में बाहरी व्यक्ति के रहने से यदि कोई दस्तावेज गायब हो गया या दस्तावेजो को कोई नुकसान पहुंचने की स्थिती में जबावदार कौन होगा, सीईओ ने यह भी स्पष्ट नही किया।

532
1908 views