logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एंथनी फैमिली रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन, जंगल थीम में दिखेगा खास स्वाद

भदोही : सुरियावा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महजूदा बाजार में हरे कृष्णा ज्वैलर्स के सामने एंथनी कोचिंग क्लासेज के भूतल पर एंथनी फेमिली रेस्टोरेंट का उद्धघाटन मुख्य अतिथि एंथनी सर, विशिष्ट अतिथि डेजी डिसूजा एवं होटल के संचालक अनिल पांडेय, के संयुक्त कर कमलों द्वारा फीता काटकर भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर एंथनी फैमिली रेस्टोरेंट के बारे मे श्री अनिल पांडेय ने कहा कि रेस्टोरेंट के ब्यवसाय का हमें 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है । जंगल वातावरण के थीम पर आधारित यह वातानुकूलित रेस्टोरेंट अपने आप मे एक अनोखा रेस्टोरेंट होगा । जो बच्चे, जवान एवं महिलाओं के अलावा सभी को यह पसंद आएगा ।
उन्होंने कहा की इस रेस्टोरेंट मे इंडियन, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल आदि ब्यंजन शहर के बाहर से आये अनुभवी एवं प्रशिक्षित कुक द्वारा परोसे जाएंगे । यहाँ किचन मे प्रयोग होने वाले तेल, घी, मसाले एवं अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता बेहतर होगी । साथ ही उक्त ब्यंजन साफ सुथरे एवं हाइजैनिक तरीके से बनाया जायेगा ।
श्री पाण्डेय ने कहा की हमारे यहाँ की मशहूर ब्यंजन तंदूर के वयंजन, मॉकटल, स्वनिर्मित आइसक्रीम सनडे एवं क्रिस्पी इस रेस्टोरेंट में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली ब्यंजन होगी । एक साथ 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले इस रेस्टोरेंट मे किट्टी पार्टी, बर्थडे पार्टी, सगाई पार्टी एवं अन्य छोटे मोटे आयोजनों के लिए भी बेहतर व्यवस्था है । सावन के अवसर पर बिना लहसुन प्याज के भी ब्यंजन उपलब्ध हैं साथ ही हमारे यहाँ के सभी ब्यंजनो की गुणवत्ता, टेस्ट मे बेहतर होने के साथ साथ एक उचित कीमत पर उपलब्ध है । ग्राहकों को खास कर युवा वर्ग को यह माहौल निश्चित ही पसंद आएगा ।
इस अवसर पर सुनील सर, अनिल सर, सुरज सर, कृष्णा सर, राय सर, समाजसेवी निलेश शर्मा, अधिवक्ता संदीप पाण्डेय, अधिवक्ता शैलेश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वनवारी लाल यादव, शेषमणी, संतोष पाण्डेय, आशीष पांडेय, सुरज पांडेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

94
3258 views

Comment