
आदर्श नगर विधानसभा से विधायक राजकुमार भाटिया जी की अपनी निजी स्विफ्ट कार में “MLA on Wheels” की अनूठी सेवा की पहल
जनता का सच्चा सेवक : आदर्श नगर विधानसभा के विधायक राजकुमार भाटिया
आम तौर पर राजनीति में नेताओं की गाड़ियों के काफिले, लालबत्ती और बड़े पदों का प्रदर्शन देखने को मिलता है। लेकिन आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजकुमार भाटिया जी ने इस परंपरा को बदलकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने अपनी निजी स्विफ्ट कार को “MLA on Wheels” के रूप में तैयार कराया है। इस पहल का मकसद है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचे और जनता सीधे तौर पर लाभ उठा सके। जब भी विधायक जी को समय मिलता है, वे स्वयं इस कार को लेकर क्षेत्र में निकल पड़ते हैं। अगर वे व्यस्त रहते हैं तो उनके कार्यालय से कोई सहयोगी इस अभियान को आगे बढ़ाता है।
भाटिया जी की एक और खासियत है उनकी सादगी। उनके कार्यालय की प्लेट पर किसी बड़े पदनाम की जगह केवल यही लिखा है – "विधानसभा सेवक”। यही उनकी कार्यशैली और सोच को दर्शाता है। वे खुद को जनता का सेवक मानकर कार्य करते हैं, न कि कोई ऊँचा ओहदा दिखाने वाले नेता।
उनका यह व्यवहार और सरल व्यक्तित्व ही उन्हें जनता के बीच और भी लोकप्रिय बनाता है। उच्च विचारों और सेवाभाव से भरे उनके प्रयास, राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने की एक प्रेरक मिसाल हैं।
आदर्श नगर की जनता भली-भाँति जानती है कि उनके विधायक केवल कहने भर के लिए नहीं, बल्कि सचमुच जनसेवा के लिए समर्पित हैं।