logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस 2 दिनों में जुटेगी लाखों की भीड़, घर घर मिल चुका हैं निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया आगमन को लेकर भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगारे के साथ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार व चौक-चौराहे पर लोगों के बीच निमंत्रण पत्र बांट रही है. इसके अलावा नूतन गुप्ता घर-घर पहुंच कर आमंत्रण पत्र देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सभा में आने की आग्रह भी कर रही हैं. इसके तहत श्रीमती गुप्ता शनिवार को भी शहर के थाना चौक, कचहरी रोड, आर एन साव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, जनता चौक, डॉलर हाउस चौक, डीएवी चौक, पूर्णिया सिटी, हांसदा, सन्हौली चौक, राममोहिनी चौक सहित अन्य चौक चौराहे व बाजारों में ढोल नगारे के साथ लोगों के बीच आमंत्रण बांट कर लोगों को पीएम मोदी के कार्यक्रम में आने की अपील की

इस दौरान भाजपा जिलामंत्री श्रीमती गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया को एक साथ कई बड़ी सौगात देने वाले हैं. इससे पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल, कोशी क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा. वे लगातार आमंत्रण पत्र बांट रही है. उन्होंने बताया कि वे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्णिया शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने संकल्प लिया है कि पीएम मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि वे जिस क्षेत्र में जा रही हैं लोगों में अलग उत्साह दिख रहा है. श्रीमती गुप्ता ने बताया कि पीएम मोदी के सभा मे जनसैलाव उमड़ने वाला है

52
327 views

Comment