logo

बिदुपुर-फतुहा के मध्य नई रेल लाईन सहित गंगा नदी पर पुल के निर्माण स्वीकृति मिलने पर लोजपा आर ने किया हर्ष व्यक्त

हजीपुर/ उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार के साथ राजधानी पटना से जोड़ने के लिए लगभग 10 किलोमीटर लंबी बिदुपुर-फतुहा के मध्य नई रेल लाईन सहित गंगा नदी पर पुल के निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को स्वकृति मिलने पर लोजपा आर के नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। हाजीपुर के जिला अतिथि गृह में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। पार्टी के जिला प्रभारी अशरफ अंसारी ने बताया कि हाजीपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत और संघर्षशील है। हाजीपुर के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री एक लम्बी लकीर खींची है। पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का सपना व सोच एक बार फिर साकार हुई है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह ने कहा की वर्षों का लंबित मांग आज पूर्ण हुई है। इस नई रेल लाइन का मंजूरी मिलने से हाजीपुर के लोगों का भविष्य बदलेगा, हमारे नेता चिराग पासवान जी इस नई रेल लाइन परियोजना को धरातल पर उतारने में सफल रहें। हाजीपुर के क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस नई रेल लाइन से इलाके की तक़दीर और तस्वीर दोनों बदलेगी।
- नई रेल लाइन से रोजगार और पर्यटन का मिलेगा बढ़वा
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा की इस नई रेल लाईन से सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। इससे खाद्यान्न, उर्वरक व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस नई रेल लाइन सर्वे कार्य की मंजूरी मिलने पर नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, हाजीपुर सांसद सह मंत्री चिराग पासवान को पार्टी और हाजीपुर के जनता की ओर से आभार प्रकट करते है बधाई व शुभकामनाएं दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता के बाद श्रद्धेय नेता दिवंगत रामविलास पासवान जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयाँ बाटी।
पार्टी के प़देश महासचिव प्रो. संगीता सिंह, मिडिया प्रभारी संतोष शर्मा, विकास सिंह, साजेस पासवान, राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, प्रो. संगीता सिंह, गुड्डू जयसवाल, संजय चौधरी, मुकेश पासवान, श्रीकांत पासवान, राजकुमार सिंह, मो. नौशाद, मनोज सिन्हा, कबीर पासवान, सोनू पासवान, धर्मवीर यादव, वर्षा कुमारी, रिंकू कुमारी, चन्दन पासवान, अनिल कुशवाहा, रौनक पासवान, देवेंद्र पासवान, सुरेश भगत, सुबोध पासवान, उपेंद्र पासवान, अजीत चंद्रवंशी समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

31
1250 views