logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटनाओं में मवेशियों की हो रही मौत को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गोकर्णनाथ-खीरी

संवाददाता: अमित कुमार

अंतर्राष्टीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि गोला नगर में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से कई मवेशियों की मृत्यु हो गई हैं। जिसमें कस्बा संसारपुर से नेशनल हाईवे निकला है जिसमें स्पीड ब्रेकर ना होने के कारण बड़े वाहन फर्राटा भर रहे हैं। जिससे आए दिन छुट्टा मवेशियों की दुर्घटनाओं में वृद्धि होने से दर्जनों मवेशियों की मृत्यु हो गई व कई मवेशी घायल हो चुके हैं।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा ने बताया की यही स्थिति गोला नगर में भी है। आपको बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों में एक्सीडेंट से कई मवेशी घायल हो चुके हैं जिनका राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उप जिलाधिकारी के सहयोग से उनका उपचार करा कर गौशाला भेजा गया है।

जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने बताया है कि छुट्टा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधी जाये। जिससे सड़क पर निकलने वाले वाहनों के लाइट पड़ते ही रेडियम चमकने लगेगा और एक्सीडेंट होने से बच जाएगा। जिससे वाहन चालक व मवेशी दोनों सुरक्षित रहेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, विक्रम सिंह, अंकित सिंह, विनोद यादव, मालता प्रसाद, मिथुन, सोनू बजरंगी, सौरभ राज, गणेशराम, मयंक यादव, अंशुल, जसपाल, राहुल चौहान, संजय कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

91
2407 views

Comment