logo

कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रूसी भाषा एवं शिक्षा के अवसरों पर व्याख्यान का आयोजन

खानपुर कलां, 9 सितम्बर।भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रूसी भाषा एवं रूस में शिक्षा के अवसरों पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रशियन स्कॉलर श्रीमती नज्येझदा एवं विदेशी भाषा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विदुषी उपस्थित रही।डॉ. विदुषी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी भाषा सीखने से करियर के अनेक अवसर मिलते हैं। इसमें ट्रांसलेटर , अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यटन, तेल एवं गैस, रक्षा, इंजीनियरिंग, आईटी, शिक्षण एवं बहुराष्ट्रीय निगमों में संभावनाएं मौजूद हैं। श्रीमती नज्येझदा ने छात्राओं को रूसी संस्कृति एवं शिक्षा प्रणाली से परिचित करवाते हुए बताया कि छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्राएं रूसी विश्वविद्यालयों में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं।प्राचार्य श्रीमती सुमिता सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भारत और रूस के संबंधों का इतिहास बहुत पुराना है, जो साझा हितों, पारस्परिक विश्वास और लंबे समय से चले आ रहे सहयोग पर आधारित है। इसमें अर्थव्यवस्था, राजनीतिक सुरक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी भाषा सीखना केवल शब्दावली का विस्तार नहीं है, बल्कि यह नई सोच, दृष्टिकोण और विभिन्न संस्कृतियों को समझने का एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शालिनी एवं श्रीमती समीक्षा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन :- 03 रुसी अतिथियों का स्वागत करते कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुमिता सिंह। 

2
750 views