
रांची -डालटेनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवा प्रखंड के चीरो मोड़ के पास चंदवा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले रुद गांव का पीयूष।
रांची -डालटेनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवा प्रखंड के चीरो मोड़ के पास चंदवा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले रुद गांव का पीयूष कुमार सिंह पिता अमरनाथ सिंह उम्र 18 वर्ष अपने घर से चंदवा हाई स्कूल आने के क्रम में बाइक और चार पहिया वाहन से दोनों में टक्कर हो गयी। टक्कर होने से स्कूली छात्र पीयूष कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं साथ में स्कूल छोड़ने आ रहे गांव का ही युवक फुलेश्वर सिंह पिता बृज मोहन सिंह उम्र 18 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बतलाया कि रांची से डालटेनगंज की ओर जा रही चार पहिया वाहन और बाइक में सीधी टक्कर हो गयी। प्रत्यक्ष दर्शी ने बतलाया कि बाइक सवार काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे और अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दी। घटना इतनी जोरदार थी कि कार और मोटरसाइकिल का टक्कर होने से चार पहिया वाहन में अंदर घुस गया और बाइक का चक्का चार पहिया वाहन में ही रह गया। उसके साथ ही मोटरसाइकिल का आधा हिस्सा अन्यंत्र होकर सड़क में बिखर गया। घटना होने के बाद चंदवा थाना को सूचना दी गयी।
सूचना मिलने के बाद चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया। जहां पीयूष कुमार सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं फुलेश्वर सिंह को रिम्स रेफर कर दिया। लगातार इन दिनों चंदवा प्रखंड में बाइक सवार युवक अंधाधुन बाइक चलाते हैं, जिससे बड़ी घटना हमेशा देखने को मिल रही है। मृत युवक पीयूष कुमार सिंह चंदवा के प्लस टू हाई स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था।