logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तुमगांव : देह व्यापार के आरोपों से फिर गरमाया माहौल, मकान से महिलाएं पकड़ी गईं और पुलिस कर रही जाँच चार महिलाएं पुलिस के हवाले

तुमगांव : देह व्यापार के आरोपों से फिर गरमाया माहौल, मकान से महिलाएं पकड़ी गईं और पुलिस कर रही जाँच चार महिलाएं पुलिस के हवाले,
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 53 किनारे स्थित एक मकान में रविवार को ग्रामीणों ने देह व्यापार के संदेह पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने मौके से चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस मकान से महिलाएं पकड़ी गईं, उस घर की महिला ने कुछ समय पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। अब उसी घर से संदिग्ध गतिविधियों का उजागर होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई (महाराष्ट्र) की रहने वाली बताई जा रही हैं। मकान अनीता ढीढी का बताया जा रहा है, जिस पर पहले से भी देह व्यापार में संलिप्तता के आरोप लग चुके हैं। पुलिस ने उसे पूर्व में गिरफ्तार भी किया था।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और बाहर से आने वाली महिलाएं बार-बार इसी मकान में क्यों रुकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से यह धंधा फल-फूल रहा है, लेकिन पुलिस ने अब तक इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे स्वयं तुमगांव थाना पहुंचीं और पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

466
6146 views

Comment