logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतापुर। हुजुर पाक सल्लल्लाहु अलैहि वस्सलम के दुनिया में आमद के 1500 साल होने की खुशी में जरूरतमंदो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन आज

सीतापुर। हुजुर पाक सल्लल्लाहु अलैहि वस्सलम के दुनिया में आमद के 1500 साल होने की खुशी में जरूरतमंदो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन आज बड़ाइमाम बाड़ा कजियारा पुराना सीतापुर में आयोजित किया गया। हुजुर पाक के संदेश वो इंसान बेहतर है जो दूसरो के काम आए का पालन करते हुए शिविर का शुभारम्भ मुफ्ती सफवान अतहर, शिया धर्मगुरू इश्तियाक साहब, समाजसेवी मस्त हफीज रहमानी द्वारा किया गया। शिवरि में कुल 70 लोगो ने पंजीकरण कराया जिसमें कि 56 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में महिलाओं में फरहत इनाम, बुशरा अनवर, पेशइमाम कबूतर वाली मस्जिद मौलाना अब्दुल मतीन, अदनान आरिफ, शादाब, मसूद, शारिब, फैजान असलम, अली अनवर,अल्कमा कमाल, सैफ रजा, मोनिस अनवर, मो0 जीशान, मो0 सलमान, अताउर रहमान, मो0 नौशाद, अबुजर रहमान, कामरान जैदी, मुजीब अहमद, इमरामुददीन, मो0 बिलाल, अलीम अहमद, मो0 इरशाद, अब्दुर रहमान, मो0 सफीर, शफीक अहमद, डा0 अरशद जमील, दिलशाद अली, एडवोकेट फैज अब्बास, अली अब्बास, अली आदिल जैदी सहित 56 लोगोे ने रक्तदान किया। इस अवसर पर इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी के सभापति संजीव मेहरोत्रा, सचिव ललित श्रीवास्त्व, उपसभापति फरहत बेग सनी, कोआर्डिनेटर रियाज अहमद, यूथ रेडक्रास प्रभारी जाहिद अली अंसारी, सदस्य डा0 प्रवीन गुपता, इमरान खाॅ, हसनैन साजिद, शादाब खाॅ, आफताबद खाॅ, डा0 मो0 इमरान अंसारी, डा0 अरशद जमाल, फरीद मोहसिन, सभासद रिज़वान अहमद, मो0 अब्बास, इमाम हसन रिजवी, जमीअत उलमा ए हिन्द के जिला सदर मस्त हफीज रहमानी, सेके्रटरी हाफिज इमरान अली, कारी अब्दुलरहमान, राहत हुसैन, मुशीर अहमद, फ़ैज़ी रिज़वी,नज़र अब्बास फैजी,शुजा हैदर जाफरी, कायम रजा,एवं संजीवन संस्था के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल एवं उनकी टीम का सहयोग सरहानी रहा। शिविर को आर्गनाइज करने में मुख्य भूमिका फ़राज़ अमजद, शारिक मुस्तफा व रियाज अहमद की रही। अन्त में आए हुए रक्तकोश प्रभारी डा0 पूजा यादव व उनकी टीम को धन्यवाद इमामबाड़ा अध्यक्ष फरीद मोहसिन द्वारा ज्ञापित किया गया।

115
4112 views

Comment