logo

*मौजूदा हालात को देखते हुए भारत की खुफिया एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए-महंत मनोज शर्मा*

चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ पंजाब प्रांत के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि "अगर कोई व्यक्ति राष्ट्रहित में कार्य करता है तो उसे शासन-प्रशासन का सहयोग क्यों नहीं मिलता?
महंत मनोज शर्मा ने दावा किया कि भारत के जिम्मेदार नागरिक के नाते उन्होंने समय-समय पर सरकार को कई बार महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिनमें शिकायत नंबर PMOPG/E/2022/0304626, PMOPG/E/2023/0010572, PMOPG/E/2024/0124202, MINHA/E/2024/0004904 और MINHA/E/2025/0007655 शामिल हैं। लेकिन अफसरशाही ने इन्हें गंभीरता से लेने के बजाय शब्दों का खेल खेलकर इग्नोर कर दिया, जिसका खामियाजा भारत की जनता को भुगतना पड़ा।
उन्होंने चेतावनी दी कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-खालसा पहले ही कई राष्ट्रभक्तों को जान से मारने की धमकी दे चुका है और उनकी अपनी जान को भी खतरा है। इसलिए समय रहते उन्हें और अन्य राष्ट्रहित में कार्यरत लोगों को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत की खुफ़िया एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए, ताकि देश और समाज को होने वाले संभावित खतरों से बचाया जा सके।*

17
1218 views