logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल, 2 सितम्बर 2025 (मंगलवार)। हिंदी भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में आज “सम्यक क्रांति दिवस” का आयोजन प्रदीप मैथिल मंडीदीप भोपाल


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले – “कांग्रेस को सम्यक अभियान जैसे बौद्धिक अभियानों की निरंतर आवश्यकता”

भोपाल, 2 सितम्बर 2025 (मंगलवार)।
हिंदी भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में आज “सम्यक क्रांति दिवस” का आयोजन बड़ी गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम सम्यक अभियान के प्रणेता एवं नवक्रांति के अग्रदूत गुरुदेव भास्कर रोकड़े के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने अपने उद्बोधन में कहा –
“कांग्रेस पार्टी को सम्यक अभियान जैसे बौद्धिक अभियानों की नियतांक रूप से आवश्यकता है। आगामी 19 नवम्बर को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की 108वीं जयंती पर भोपाल में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पूरी कांग्रेस पार्टी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। मैं सुनिश्चित करूंगा कि कांग्रेस का समस्त शीर्ष नेतृत्व भोपाल की धरती पर मौजूद रहे।”

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं सम्यक अभियान के प्रभारी श्री पी.सी. शर्मा ने कहा –
“हम पूरा प्रयास करेंगे कि 19 नवम्बर के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी जी की उपस्थिति सुनिश्चित हो। उनकी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ेगा।”

वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कमले ने अपने विचार रखते हुए कहा –
“गुरुदेव भास्कर रोकड़े जी का सम्यक अभियान वास्तव में लोक क्रांति का विचार है। इस विचार के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी दृढ़ता से खड़ी है और हम इसे व्यापक रूप देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

कार्यक्रम में कई पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा साथियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता दर्ज की।
वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि गुरुदेव भास्कर रोकड़े द्वारा चलाया गया सम्यक अभियान वास्तव में एक बृहद सोच है। यह अभियान युवाओं के रोज़गार, जनसमस्याओं के समाधान और समाज में जमीनी स्तर से जन-नेता तैयार करने की प्रक्रिया का मूल स्वरूप है।

इस आयोजन ने न केवल गुरुदेव भास्कर रोकड़े के योगदान को स्मरण किया, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में नई ऊर्जा और दिशा का संचार भी किया।


जारीकर्ता :
शैलेन्द्र श्रीवास्तव
मुख्य समन्वयक, सम्यक अभियान
9826155113

129
5026 views

Comment