logo

गणपति बप्पा मोरिया की प्रतिमा को सरयू नदी घाघरा घाट पर पहुंचकर विसर्जन किया गया,

रामनगर बाराबंकी।लोधेश्वर महादेवा के श्री गणेश महोत्सव पंडाल में 16 वर्षों से गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है 27 अगस्त विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ स्थापना की गई पर 5 तारीख को विशाल कन्याभोज भंडारे का आयोजन हुआ, मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी के संरक्षण में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया।शनिवार सुबह हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति पंडित मयंक शास्त्री, पं योगेश शास्त्री, लवकुश मिश्रा के द्वारा विधि विधान से कराया गया पूर्णाहुति के पश्चात डीजे की भक्ति में नाचते गाते हुए क्षेत्रवासी सहित सभी गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में शामिल हुए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी या 1,2,3,4 गणपति बप्पा जय जय कार देवा है देवा गणपति देवा आदि जयकारो के साथ विसर्जन शोभायात्रा डीजे के धुन व आतिशबाजी के साथ लोधेश्वर महादेवा, लोधौरा चौराहा भ्रमण करते हुए गोबरहा मीतपुर गणेशपुर होते हुए सरयू नदी घाघरा घाट पर पहुंचकर विसर्जन किया गया, सरयू घाट पर पहुंचकर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विधित वैदिक मंत्रोचार के साथ मयंक शास्त्री योगेश शास्त्री के द्वारा पूजा पाठ करने के पश्चात आयोजकों के द्वारा सरयू नदी में गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। वोहनिया तालाब पर सुरेंद्र अवस्थी ने गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा भक्ति में नाचते मते गाते हुए पहुंचे। महादेव के पट्टी गांव में हर्ष तिवारी के द्वारा घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक भजन कीर्तन पूजा पाठ के साथ प्रतिमा का विसर्जन पर किया। ग्राम गोबर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन भक्ति भाव के साथ महिलाओं व पुरुष ने जयकारा लगाते हुए घाघरा घाट पर विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ विसर्जन शोभा यात्रा में अमर रिसीवर हरी प्रसाद द्विवेदी पवन शर्मा, रुद्र प्रसाद त्रिपाठी, ग्राम प्रधान लोहार अजय कुमार तिवारी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज वर्मा, पुष्पेंद्र अवस्थी,चंद्रेश द्विवेदी,सोनू गुप्ता, रजत शर्मा, सतीश गुप्ता,योगेश शास्त्री, मयंक शास्त्री,लवकुश मिश्रा, कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी अनुभव तिवारी, प्रशांत मिश्रा,स्वामीनाथ,रजनीकांत,राजन गुप्ता, अरविंद, रवि गुप्ता, शिव शरण आदि सहित हजारों की संख्या में विसर्जन शोभायात्रा में शामिल रहे , विसर्जन शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में थाना रामनगर प्रभारी अनिल कुमार पांडे व महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह उप निरीक्षक रविंद्र सिंह हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह का जंगशेर सिंह चौहान कां कृपा राम एलआईयू से अतुल वर्मा के सुरक्षा कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

16
850 views