logo

कुरुक्षेत्र में भारी बारिश से हालात गंभीर, मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

कुरुक्षेत्र, 6 सितंबर (राज पाल शर्मा संवाददाता):
भारी बारिश से प्रभावित कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झरौली खुर्द और तंगोर गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर फसलों और जनजीवन को हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा और जरूरी सहायता उपलब्ध कराएगी। अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

4
156 views