logo

स्वस्तिक नगर अजमेर में बोराज तालाब की पल टूटने से हुई भारी त्रासदी और नुकसान। कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे और वार्डवासियों से जाना उनका हाल -सच की कलम ✍🏻 अजमेर

धर्मेंद्र सिंह राठौड़ हो या कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता इस समय राजनीति नहीं कर रहा है। बल्कि जनता की पीड़ाओं को सत्ता पक्ष के सामने विपक्ष की भूमिका रखते हुए उठा रहा है। आज स्वस्तिक नगर अजमेर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग अजमेर के जिला अध्यक्ष पीयूष सुराणा,सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव मनीष सेन,जिला उपाध्यक्ष मुकेश सबलानिया,वार्ड 4 पार्षद प्रत्याशी राजीव सिंह कछावा ने दौरा किया और वहां की जनता का हाल पूछकर कुशलक्षेम पूछी। पीयूष सुराणा ने कहा कि आज राजनीति की बात करने वाली भाजपा ये बताए कि सरपंच लाल सिंह रावत भाजपा समर्थक पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह रावत भाजपा समर्थक विधायक वासुदेव देवनानी बीजेपी से ही है,सांसद भागीरथ चौधरी भी भाजपा से ही है, और निगम की चेयरमैन बृज लता हाडा भी भाजपा से है, आज प्रदेश में भजन लाल की सरकार भी भाजपा की है केंद्र सरकार भी भाजपा की है फिर इस तरह की लापरवाही क्यों हुई? पाल टूटी तो बरसो से देखरेख क्यों नहीं हुई? चारों और जल भराव हो रहा है अजमेर में,लेकिन निकासी के लिए कोई काम नहीं किया गया। बरसो तक भाजपा ने राज किया अजमेर में और स्मार्ट सिटी की बजाय विनाश सिटी बनाकर रख दिया भाजपा ने? आज कई लोगों को नुकसान हुआ और जगह जगह सड़कों पर गड्ढे पड़े है आवारा पशु नजर आ रहे हैं लेकिन प्रशासन और सत्ता पक्ष कुंभकर्ण की नींद सो रही है। ना कोई सुनने वाला ना कोई देखने वाला। सुराणा ने कहा कि विधायक वासुदेव देवनानी अजमेर की जनता पर मेहर करे त्रासदी और बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाए। स्वस्तिक नगर,वर्धमान विहार या आसपास के क्षेत्रों में हुई त्रासदी के कारण हुए नुकसान वाले परिवारों को जल्द राज्य सरकार से मुआवजा दिलवाए और सभी मकानों का निर्माण भी जल्द करवाकर स्वस्तिक नगर और वर्धमान विहार के लोगों को राहत पहुंचाए। पीयूष सुराणा ने अजीत जैन,मुकेश सामरिया,मनीषा पंवार,चेलाराम,सहित कई परिवारों से कुशलक्षेम पूछी और उनकी पीड़ाओं और दर्द को सुना। भाजपा कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुए ना नाले सफाई समय पर हुई। कीर्ति नगर डी ब्लॉक के पीछे खेतों में 3-4 फिट तक पानी भरा है मकानों में सीलन के कारण हादसे ना हो जाए डर बना रहता है। पीयूष सुराणा,मुकेश सबलानिया,मनीष सेन,राजीव कछावा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी स्वस्तिक नगर पहुंचे और वार्डवासियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

सच की कलम ✍🏻 अजमेर
06/09/2025

95
1207 views