
बरबीघा खबर : संत मैरी'स स्कूल में, ओणम का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, लोगों के बीच पारंपरिक व्यंजन परोसे गए... संवाददाता तरुण कुमार की रिपोर्ट... बरबीघा सिटी खबर..
शेखपुरा खबर: शेखपुरा जिले के बरबीघा मे ओणम पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
* बरबीघा सिटी खबर..
* संपादक: तरुण कुमार( starnewsbihar. In)..
* बरबीघा: बरबीघा के सेंट मेरिश इंग्लिश स्कूल में दिन शुक्रवार को ओणम का पर्व स्कूल परिसर में यह पर्व पूरे हर्ष उल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब सहित जिले के अनेक गण्यमान्य लोग शामिल हुए।
* आपको बताते चले की इस कार्यक्रम में केरल से आई शिक्षिकाओं प्ले पारंपरिक लोकगीत और नृत्य मनमोहक प्रस्तुति दी। वही स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई।
* सेंट मैरी'स स्कूल, की निर्देशिका दीप्ति के. एस ने जानकारी देते हुए बताया कि ओणम पर्व एक सप्ताह से अधिक समय तक चलता है तथा शुक्रवार को इसका समापन हुआ। उन्होंने कहा कि महाराजा महाबली के स्वागत के लिए घर आंगन सजाए जाते हैं। और पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं।
* बता दे की स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पी.जे ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की धरती पर केरलवासी हर वर्षओणम महोत्सव को उत्साह पूर्वक मानते हैं और यह सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उदाहरण है। महोत्सव में केरल की महिलाओं द्वारा बनाए गए पारिवारिक व्यंजन भी परोसे गए जिसका स्वाद लोगों ने, लिया।
* दरअसल इस वर्ष डॉक्टर के पुरुषोत्तम, डॉ माग्रेनेंद्र सिंह, डॉक्टर कृष्णा मुरारी प्रसाद सिंह, प्रोफेसर रमाकांत सिंह, जदयू नेता अंजनी कुमार सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी पूर्व मुखिया नवीन कुमार, बरबीघा सर्किल इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर कुमार, केवटी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार साहित्य कई अन्य गनमान्य लोग उपस्थित रहे।