logo

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हथीन साहब जी मंदिर में भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हथीन साहब जी मंदिर में भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

ब्यूरो संवाददाता परवीन कुकरेजा
999 10 11 999
पलवल, हथीन,:- इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हथीन साहब जी मंदिर में भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने भाजपा पर सत्ता के लिए षड्यंत्र करने और जनता की आवाज को अनसुना करने का आरोप लगाया इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को हथीन साहब जी मंदिर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर षड्यंत्र के जरिए सत्ता हासिल करने और जनता की आवाज को अनसुना करने का आरोप लगाया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा के राज में सभी वर्ग दुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बावजूद लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, व्यापारी और महिलाएं सभी परेशान हैं।
इस मौके पर उनके साथ हथीन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तैयब हुसैन भीमसीका, बोबी तेवतिया, देवेंद्र चौहान, रामबीर सहरावत, महेंद्र सहरावत,डॉक्टर शाहिद ,डॉक्टर असगर, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे l

7
403 views