logo

6 सितंबर को धूमधाम से होगा गणेश विसर्जन, उत्तर और दक्षिण भारत में उमंग का माहौल

गणेश चतुर्थी पर घर-घर और पंडालों में विराजे गणपति बप्पा अब 6 सितंबर को विधि-विधान और शोभायात्राओं के साथ विसर्जित किए जाएंगे। दक्षिण भारत के साथ-साथ अब उत्तर भारत में भी गणेश पूजा का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं ने 10 दिनों तक भक्ति भाव से गणपति की आराधना की और अब पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विदाई की तैयारी में जुट गए हैं। जगह-जगह झांकियां, शोभायात्राएं और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। कई स्थानों पर पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालुओं का मानना है कि गणपति बप्पा हर साल इसी तरह आते रहें और सबकी मनोकामनाएं पूरी करते रहें।

7
640 views