logo

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष ओम कुमार वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई पहल

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर के जिला अध्यक्ष ओम कुमार वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, देवराहर, धम्मौर, सुल्तानपुर में पौधा रोपण किया और कक्षा चार के विकास यादव के द्वारा पौधारोपण कराकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए जागरूक किया।
उन्होंने बच्चों को बताया कि पौधा रोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह भविष्य में आने वाली समस्याओं जैसे कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में भी मदद करता है। जिलाध्यक्ष ओम कुमार वर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने आसपास पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।
इस पहल की सराहना करते हुए, स्कूल के प्रिंसिपल मि. गौरव यादव जी ने कहा कि यह आयोजन बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में मदद करेगा और उन्हें भविष्य में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा।
ओम कुमार वर्मा की इस पहल से न केवल स्कूल के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी मिली, बल्कि यह आयोजन पूरे समुदाय के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बना। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक श्री चन्द्रभान यादव, उप प्रधानाध्यापक मि. शैलेश यादव, एकाउंटेंट मि. वैभव यादव, लिपिक सागर वर्मा आदि सदस्य के साथ समस्त छात्र उपस्थित रहे l

5
81 views