logo

कैराना मामौर झील की मेढ़ टूटने से हजारों बीघा खेत जलमग्न, भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन......

कैराना अचानक कैराना क्षेत्र की मामौर झील ओवर फ्लो होकरबरसात के कारण टूटने से कई गांवों में मामौर, सहपत, आदि में किसानों के खेतों में पानी भरने से फसलों को काफी नुकसान होने का अंदेसा है इसकी जानकारी भाकियू शामली के पदाधिकारियों को मिलना पर तत्काल सभी उपजिलाधिकारी कैराना से मिले sdm कैराना ने तत्काल सुनकर मौके पर जेसीबी मशीन, पोपलेन भिजवाकर पानी रोकने का काम शुरू करा दिया है। इस अवसर पर शांता प्रधान जिलाध्यक्ष, मोहित शर्मा युवा जिलाध्यक्ष, राजेश प्रधान युवा मंडल अध्यक्ष, कपिल खाटियान प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू, पुष्कर सिंह सैनी, इनाम उर्फ कालू नगर अध्यक्ष कैराना, गुरदीप चौधरी, नवाब अली, इमरान चौधरी,फैज़ान अहमद, जावेद अली, इंमदादुल्ला नदवी, अनिल गुप्ता, अमजद, आदि समस्त टीम मौजूद रही।
भारतीय किसान यूनियन हर समय तैयार है।

3
424 views