साइबर अपराधों से बचाव हेतु बहराइच पुलिस द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान
साइबर अपराधों से बचाव हेतु बहराइच पुलिस द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान
बहराइच। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर अपराधों से बचाव के गुर सिखाए गये। अभियान के अन्तर्गत अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्रों और आम नागरिकों को डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में बताया गया। किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसा भेजने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने व अगर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर पैसे या गोपनीय जानकारी मांगे तो तुरंत अपने नजदीकी थाने से संपर्क करने के लिए बताया गया। अभियान में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और अन्य विश्वसनीय ऑनलाइन सुरक्षा वेबसाइटों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि लोग किसी भी फ्रॉड की स्थिति में त्वरित सहायता पा सकें। रिपोर्टर Mohd Younus ansari UFT