बिल”का शव बर्फ में पूरी तरह सुरक्षित मिला...
2002 में, अमेरिकी पर्वतारोही विलियम “बिल” स्टैम्पफ्ल पेरू की सबसे ऊँची चोटी हुआस्कारान पर्वत पर चढ़ाई का प्रयास कर रहे थे तब ही हिमस्खल हो गया और विलियम बर्फ में दब गए। इसके बाद पूरे दो दशकों तक उनके परिवार के पास कोई जवाब नहीं था।
इस साल, जब ग्लेशियर पिघले, तो पर्वतारोहियों ने एक दिल दहला देने वाली खोज की:
बिल का शव बर्फ में पूरी तरह सुरक्षित मिला – वह अब भी अपने पर्वतारोहण वाले कपड़ों में थे, उनके दस्तावेज़ और यहाँ तक कि उनकी शादी की अंगूठी भी सही-सलामत थी… वो भी 22 सालों बाद भी।
प्रकृति ने उन्हें समय में जमा दिया था – यह पहाड़ों की निर्दयी सुंदरता और बर्फ की अद्भुत संरक्षक शक्ति की एक भयावह याद दिलाता है।
हालाँकि यह बेहद दुखद है, लेकिन इस खोज ने आखिरकार उनके प्रियजनों को सुकून दिया और उस रहस्य का अंत कर दिया जो दशकों तक बना हुआ था। 💔